उन्नाव, अगस्त 9 -- अचलगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के शोभाखेड़ा गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से युवती की इलाज दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवती ने गेहूं में डालने वाला कीटनाशक को गुल मंजन समझकर निगल लिया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शोभाखेड़ा गांव की रहने वाली 27 वर्षीय बीनू पुत्री स्व. रामफूल तीन बहनों में सबसे छोटी थी। परिजनों ने बताया कि बीनू नेत्रहीन थी। शुक्रवार देर रात उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ गलती से गुल मंजन समझकर निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार सुबह उपचार दौरान बीनू ने दम तोड़ दिया। ...