गुल्लक सीजन 5 के टीजर से क्यों निराश फैंस? बदल गया शो का ये मुख्य किरदार
नई दिल्ली, मई 8 -- सोनी लिव की फैमिली ड्रामा सीरीज गुल्लक 5 का टीजर रिलीज हो चुका है। मिश्रा परिवार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गया है। गुल्लक इंडिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है। इस सीजन में आपको एक चेहरा बदला हुआ दिखेगा और वो चेहरा होगा अन्नु मिश्रा का। अन्नु मिश्रा का किरदार इस बार अनंत वी जोशी निभाएंगे। अनंत वी जोशी हाल ही में सीरीज मामला लीगल है में नजर आए थे।गुल्लक के टीजर में क्या-क्या दिखा? टीजर देखने से लगता है इस सीजन में मिश्रा परिवार का छोटा बेटा अमन अपने हॉस्टल से वापस आएगा। वहीं, बड़े भैया अन्नु मिश्रा की नौकरी लग गई है। अन्नु मिश्रा का चेहरा भले ही बदला हो, लेकिन टीजर में अंदाज वही पुराने अन्नु मिश्रा को देखने को मिला। यह भी पढ़ें- गुल्लक-पंचायत जैसी छोटे कस्बे की कहानी,फैमिली के साथ देखें फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.