नई दिल्ली, मई 30 -- गुल्लक का सीजन 5 जल्द ही रिलीज होगा। फैंस सीजन 5 को लेकर काफी उत्साहित हैं। गुल्लक सीजन 5 में अन्नू की मम्मी का किरदार सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अन्नू की मम्मी का किरदार काफी अपना सा लगता है। आज हम आपको इस किरदार को निभाने वाली गीतांजलि कुलकर्णी की उस सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसमें शांति मिश्रा सीधी-साधी हाउसवाइफ नहीं बल्कि एक करप्ट पुलिसवाली बनी हैं।मराठी सिनेमा का बड़ा नाम हैं गीतांजलि कुलकर्णी गीता कुलकर्णी की बात करें तो वो मराठी सिनेमा की एक बड़ी एक्ट्रस हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की है। मराठी सिनेमा के साथ-साथ गीतांजलि हिंदी प्रोजेक्ट्स पर भी काम करती है। गीतांजलि अन्नू की मम्मी के किरदार में काफी पसंद की गईं। पर उन्होंने जियो हॉटस्टार की सीरीज आर्या में एक करप्ट पुलिसवाली का किरदार न...