धनबाद, फरवरी 28 -- गुलीटांड़ में शुक्रवार को बाहापर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ नायकी हाड़ाम महालाल हेंब्रम के जाहेरथान में कुलदेवता मारांग-बुरूंग जाहेरएरा व बाहाबोंगा के पूजा-अर्चना से हुई। मौके पर नायकी हाड़ाम ने महिलाओं को सखुआ का फूल दे बाहापर्व की शुभकामनाएं दी। मौके पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ संथाली नृत्यगीत हुआ। कार्यक्रम प्रारंभ होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक पूजा-अर्चना व नृत्यगीत में झारखंडी संस्कृति की झलक स्पष्ट दिख रही थी। महालाल सोरेन, शंभु टुडू, हेमलाल हेम्ब्रम, शुकु हेंब्रम, ज्योतिलाल हेंब्रम, केसर हेंब्रम, लखिदास हांसदा, रूपलाल हेंब्रम आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...