बुलंदशहर, जनवरी 27 -- क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका, थाना सहित विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर कर राष्ट्रगान गया गया। स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। नगर पालिका में चेयरमैन शैलेश तेवतिया व ईओ निहारिका चौहान ने ध्वज फहराया। थाने में कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वज फहराया, लॉरेंस अकैडमी स्कूल में निदेशक शोएब मेवाती, प्रधानाचार्य सतपाल कौर ने ध्वज फहराया। उधर, नेकीराम ग्लोबल स्कूल में निदेशक विनय खारी व प्रधानाचार्य डॉ आरती चपराना ने ध्वज फहराया, बीआर इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन अमित नागर, प्रधानाचार्य अंशु भाटी ने ध्वज फहराया। एससीए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में निदेशक मयंक अग्रवाल व प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने ध्वज फहराया। उधर, आदर्श बल शिक्षा केंद्र जून...