एटा, फरवरी 27 -- अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ की ओर से स्वर्णकार मंदिर घंटाघर पर होली मिलन का आयोजन किया गया। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन की प्रदेश संगठन महामंत्री राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष आशु वार्ष्णेय जिला महामंत्री सीमादेव, जिला कोषाध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय, जिला सचिव रीना वार्ष्णेय ने सामूहिक रूप से बताया कि वार्ष्णेय वेलफेयर महिला प्रकोष्ठ सदैव एक ही मंशा से कार्य करते हुए बढ़ना है। 50 फीसदी की आबादी हमारे राष्ट्र में महिलाओं की है, इसको एकता के सूत्र में बांधते हुए सबसे प्रेम भाव सद्भाव के साथ यह एसोसिएशन काम करती है। प्रेमलता डेविड, नगरपालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, माधुरी गुप्ता, ममता वाष्णेय, रंजना सेठ इस कार्यक्रम में मौजूद रही। विशेष आकर्षण रहा सात सहेलियाँ खड़ी खड़ीं पर मस्ती और र...