उरई, मार्च 8 -- कोंच। नगर के मुहल्ला गोखले नगर स्थित ब्राह्मण महासभा परिसर में रविवार को ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह की अध्यक्षता महासभा के वरिष्ठ संस्थापक सर्वाचरण वाजपेयी ब्रजमोहन तिवारी खैरी,ने की इस मौके पर पूर्व पालिका प्रतिनिधि विज्ञान सीरोठिया ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। अध्यक्ष धर्मेंद्र बबेले मंत्री रंजन गोस्वामी और कोषाध्यक्ष राजेन्द्र भरद्वाज ने होली की शुभकामनाएं। इस दौरान संस्थापक सदस्य सर्वाचरन वाजपेयी ने कहा होली हमें भेदभाव भूल प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। संचालन राजेन्द्र दुबे ने किया। हो...