मेरठ, मार्च 4 -- शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब और स्टाफ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होली रंग भरी उत्सव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सभी प्राध्यापकों और कार्यालय स्टाफ को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन कल्चरल क्लब प्रभारी और स्टाफ क्लब सदस्य प्रो.लता कुमार व कल्चरल क्लब सदस्य डॉ. शालिनी वर्मा द्वारा किया गया। क्लब के सदस्यों प्रो. भारती दीक्षित, प्रो. अनुजा गर्ग, डा. भावना सिंह, डा. मनीषा भूषण ने सहयोग दिया। प्रो. गीता चौधरी, डा. भारती शर्मा, डा. नीता सक्सेना, डा. नितिन चौधरी, डा. आवेश कुमार, डा. नेहा सिंह सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.