लखनऊ, मार्च 8 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाताइसी का नाम जिंदगी महिला दिवस समारोह और होली उत्सव स्थानीय होटल में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष कविता शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही काव्य और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुलाल और फूलों से महिलाओं ने एक दूसरे को सराबोर किया। कार्यक्रम में अनिता शर्मा. ,शिल्पा सिंह, नूतन सिरिवासतव , अमरता सिंह, पुष्पा मिस्रा , रेणु गुप्ता ,अंकिता सिरिवासतव, पूजा ग्रोवर , रीता पांडे , विभा , सुधा सिंह , वैशाली रस्तोगी, प्रणिता पांडे, शीला बिष्ट, अमरीश कौर समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...