लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- कुकरा, संवाददाता। श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर में होली पर्व के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटीं। रंगों के इस त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। होली के मद्देनज़र विद्यालय में एक दिन पूर्व ही विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे पर गुलाल लगाया। पूरे परिसर में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। विद्यालय प्रबंधन और समस्त स्टाफ की उपस्थिति में बच्चों ने अनुशासन और सौहार्द के साथ होली का आनंद लिया। प्रबंधक कुलवंत सिंह चीमा ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर करतार सिंह चीमा, इमरान खान, हरिहर, सरवर बाजपेई, मोनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.