गाजीपुर, मार्च 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। होली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गयी है। रविवार को गुलाल, रंग व पिचकारी खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ जुटी रही। सुबह 10:00 बजे के बाद से दुकानों पर रौनक बढ़ गयी। बच्चें परिजनों के साथ मिलकर मनपसंद पिचकारी खरीदनें में जुटे रहे। बच्चों में सबसे अधिक डोरेमॉन, एयरगन व जोकर पिचकारी का क्रेज अधिक देखनें को मिल रहा है। बाजार में यह 50 रुपये लेकर 300 रुपये तक बिक रही है। वहीं स्प्रे रंग की भी लोगों ने मांग की। छोटे, मध्यम व बड़े साइज की वाटर गन कुछ ही दुकानों पर नजर आ रही है और यह 150 से 400 तक में बिक रही है। पानी भरे गुब्बारे बच्चों को जमकर भा रहे है। यह खरीदने के बाद से ही इसे मोहल्ले व घर पर चलाने लगे है। बड़ों ने लाख मना किया पर बच्चे पूरी तरह से मस्ती में सराबोर दिखने लगे है। मुखौटे में हॉरर, शेर, मिक्क...