गुलामीपुर फ्लाई ओवर पर सब्जी से लदा ट्रक पलटा
कौशाम्बी, जून 18 -- सैनी थाना के गुलामीपुर गांव के सामने फ्लाई ओवर पर सब्जी से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रक को हटवाकर यातायात चालू कराया। इटावा निवासी रत्नेश कुमार गुरुवार को कोलकाता से सब्जी लादकर दिल्ली जा रहा था। ट्रक कटहल, कुंदरू, परवल लदा हुआ था। जैसे ही वह सैनी के गुलामीपुर गांव के सामने फ्लाई ओवर पर पहुंचा। अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में लदी सब्जी हाइवे पर बिखर गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सैनी कोतवाली व यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। यातायात टीम भी पहुंच गई थी। किसी तरह ट्रक को हटवाकर सब्जियों को सुरक्षित कराया गया। इसके बाद यातायात चालू करवाया गया। हादसे में ट्रक चालक को चोटें आई हैं। चालक का स्थानीय अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.