गुलाब बाड़ी में गंदगी पर सभासद नाराज
इटावा औरैया, मई 2 -- जसवंतनगर। नगर के वार्ड संख्या 3 स्थित गुलाब बाड़ी क्षेत्र में गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर सभासद मंजू देवी का आक्रोश सामने आया है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से जुड़ी तस्वीरें सार्वजनिक कर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। सभासद के अनुसार वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं,औऱ सड़क पर भरे हुए पानी में सुअर नहा रहे हैं जो रास्ता अवरुद्ध किये हुए हैं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. विनोद गौड़ के सामने ट्रांसफार्मर के पास नाली जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि गलियां व नालियां टूटी पड़ी हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सभासद ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे और शिकायतों के बावजूद कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.