आगरा, अप्रैल 6 -- हाथरस रोड स्थित गुलाब नगर क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को सख्त कार्रवाई करते हुए फुटपाथ और नालियों पर अवैध रूप से बनाए गए पक्के रैंप ध्वस्त कर दिए। लंबे समय से चेतावनी और लाल निशान लगाने के बावजूद जब लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, तो निगम की टास्क फोर्स ने बुलडोजर चलाकर एक दर्जन से अधिक रैंप तोड़ दिए। ट्रांस यमुना कालोनी फेस-2 स्थित गीतांजलि पब्लिक स्कूल द्वारा सड़क किनारे गमले रखकर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया। जैसे ही निगम की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन निगम अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों के अनुसा...