बक्सर, फरवरी 25 -- प्रेरणादायक डुमरांव पुलिस ने गांधीगिरी से सिखाया सड़क सुरक्षा का सबक चालकों को हेलमेट पहना सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी फोटो संख्या- 16, कैप्सन- बुधवार को बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान बाइक चालकों को हेलमेट व गुलाब का फूल देकर जागरूक करते थानाध्यक्ष संजय सिन्हा सहित अन्य। डुमरांव, संवाद सूत्र। सख्ती और चालान की छवि से अलग हटकर बुधवार को डुमरांव की सड़कों पर पुलिस का एक संवेदनशील और प्रेरणादायी रूप देखने को मिला। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत स्थानीय पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई के बजाय जागरूकता का रास्ता चुना। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को न तो रोका-टोका गया और न ही चालान काटा गया, बल्कि उन्हें गुलाब का फूल और हेलमेट भ...