ललितपुर, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर बृहस्पतिवार को जनपद स्थित शहरी और ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों और घरों में धार्मिक आयोजन हुए। सुबह से लेकर देर रात्रि तक अगाध श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं ने माता रानी का पूजन किया और परिवार के साथ अपने लिए प्रार्थना की। जगह-जगह कन्याओं का विधिविधान से पूजन अर्चन करके उनको भोजन परोसा गया। नवरात्र व्रत रखने वाली महिलाओं और पुरुषों ने नई बस्ती स्थित चंडी माता के प्राचीन मंदिर सहित विभिन्न देवालयों में भोर पहर जाकर जल चढ़ाया और मनोकामनाएं पूरी करने के लिए माता से विनती की। दुर्गा अष्टमी के दिन पूजा की थाल सजाकर हजारों महिला पुरुष देवी मंदिरों गए। यहां उन्होंने माता की पूजा-अर्चना करके उनको चुनरी चढ़ाई। फिर गुड़हल के पुष्प अर्पित करते गरी व बताशे का भोग लगाया। फल व मिष्ठान भी चढ़ाया गया। देवी भक्तों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.