अयोध्या, जून 21 -- अयोध्या, संवाददाता। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गुलाबबाडी परिसर का निरीक्षण किया। यहां वन विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर गुलाबबाड़ी परिसर के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को ऐतिहासिक धरोहर की गरिमा के अनुरूप सुविधाओं के विस्तार और हरियाली बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। विधायक ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और विरासत स्थलों का संवर्धन दोनों समान रूप से आवश्यक हैं। इसके बाद विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों से सम्पर्क करके सरकार के उपलब्धियों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- योग भारत की आत्मा का संगीत, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं : वेद प्रकाश गु...