वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। स्वदेशी जागरण मंच काशी महानगर इकाई की ओर से सोमवार को गुलाबबाड़ी का आयोजन हुआ। नदेसर स्थित लॉन में आयोजित कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने नृत्य प्रस्तुत किया। फूलों की होली खेली गई। मुख्य अतिथि सह प्रांत कार्यवाह प्रो.राकेश तिवारी रहे। गुलाबबाड़ी में गीतों की धुन पर कार्यकर्ता थिरके। संचालन हर्षिता और धन्यवाद रोली दीक्षित ने किया। इस दौरान संयोजिका कविता मालवीय, प्रो.ज्ञानेंद्र राय, प्रो.अनूप मिश्रा, हरिशंकर पांडेय, रीता प्रकाश, राजेंद्र यादव, मंगल मौर्य, प्रियंका अग्निहोत्री, प्रेम सिंह, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.