पूर्णिया, मार्च 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामनवमी के पावन अवसर पर पूर्णिया गुलाबबाग स्थित राम मोहिनी चौक हनुमान मंदिर से बालाजी सेवा संघ द्वारा निकाली गयी प्रभातफेरी में विधायक विजय खेमका पैदल शामिल होकर हजारों भक्तों के साथ भक्ति भाव में झूमते नजर आए। उन्होंने समस्त सनातन हिंदू समाज को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, गाजा-बाजा और जय श्री राम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सदर विधायक ने बालाजी सेवा संघ के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे हर वर्ष इस आयोजन के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के संदेश को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...