मेरठ, जुलाई 3 -- एक सप्ताह पूर्व कालंद गांव में हुई दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है। आरोप है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी को पुलिस ने नहीं पकड़ा। उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है। बता दें, कि जानी थाना क्षेत्र के गांव भवी निवासी गुलफ्शा पुत्री युसूफ अली की शादी दो माह पूर्व कालंद गांव में मुफीद पुत्र मुजीबुर्रहमान के साथ हुआ थी। चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गुलफ्शा की मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। वह यहां उससे मिलने पहुंचे तो गुलफ्शा उन्हें मृत अवस्था में पड़ी मिली। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुल...