बरेली, जनवरी 19 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। कैनविज ग्रुप की कंपनी केएम एसोसिएट्स के जरिये दस लाख की ठगी के आरोप में थाना बारादरी में एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें ग्रुप के एमडी कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी और बेटे गोपाल गुलाटी को आरोपी बनाया गया है। यह रिपोर्ट वीरसावरकर नगर निवासी बाबूराम ने दर्ज कराई है। बाबूराम का कहना है कि उन्होंने अपने और पत्नी चंद्रकांता के नाम से दिसंबर 2024 में पांच-पांच लाख रुपये निवेश किए थे। अगस्त 2025 से पहले तक तीन-पांच प्रतिशत तक रकम ब्याज के रूप में खाते में आती रही और फिर भुगतान मिलना बंद हो गया। उन्होंने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करके रकम वापस कराने की मांग की है। बता दें कि निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुए कैनविज ग्रुप के खिलाफ अब तक करीब 45 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और पुलिस के पास...