गुलशन इकेबाना सोसाइटी में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली
नई दिल्ली, जून 27 -- नोएडा। नोएडा के सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी के निवासियों ने आपसी सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण करवाया है। शनिवार को यहां कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हरि ओम मुंजाल ने सुंदर कांड का पाठ किया। रविवार को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। गुलशन इकेबाना सोसाइटी में इकेबाना धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन भव्य कलश यात्रा के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम किए गए। कलश यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार एवं विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और श्रीहनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.