अलीगढ़, मार्च 16 -- अलीगढ़। अलीगढ़ अतरौली क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गुलवीर सिंह ने संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुई एनवाईसी हाफ मैराथन में कांस्य पदक देश का नाम रोशन किया है। जिला जिला एथलेटिक संघ के सचिव विवेक कुमार ने बताया बताया के गुलवीर ने हाफ मैराथन 59.42 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीतकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भी गुलवीर 10 हजार मीटर, पांच हजार मीटर और तीन हजार मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं। गुलबीर के मेडल लगाने पर जिला एथलेटिक संघ के चेयरमैन पंकज महलवार, अध्यक्ष शमशाद निसार आजमी, क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, चौधरी कालीचरण सिंह जिला अध्यक्ष रालोद, नरेंद्र चौधरी ब्लॉक प्रमुख गोंडा, सतीश उपाध्याय, हीरा सिंह ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...