गोरखपुर, जून 9 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र के हाथ में चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के घघरवा खड़ेसर निवासी साहिल रविवार सुबह अपने मामा के बेटे शाह फहद को गोरखपुर छोड़ने आया था। शाह फहद श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा भटगांवा का निवासी है। उसे छोड़कर लौटते समय सुबह करीब 10 बजे साहिल गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही बैकुंठधाम के पास रुका और सड़क किनारे लघुशंका करने लगा。

घटना का विवरण साहिल के मुताबिक, जब वह वापस बाइक के पास पहुंचा तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। तीनों ने चेहरे ढक रखे थे। आरोप है कि बिना किसी बातचीत के एक युवक...