गोरखपुर, मई 3 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली चौराहे पर एक निर्माणाधीन मकान का पैड बांधते समय गुलरिहा क्षेत्र का एक राजगीर मिस्त्री हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया,जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी रविवार की दोपहर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी गृह भेज दी है। जानकारी के मुताबिक,गुलरिहा क्षेत्र केन सियारामपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता (45 वर्ष) राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल को गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली चौराहे पर एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने गए थे। मकान के प्लास्टर के लिए पैड बांधते समय हाथ पास से गुजर रहे हाई टेंडन तार में छू गया। जिससे मिस्त्री झटका खाकर पैड से नीचे गिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.