गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बांसस्थान पुल के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर छठवीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चालक की तलाश शुरू कर दी है। छात्र की मौत से घर कोहराम मच गया है। वह बुआ के यहां रहकर पढ़ाई करता था। नौ साल पहले उसके पिता की हादसे में मौत हो गई थी। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र के नटवा यादव टोला निवासी 12 वर्षीय गंगेश बहादुर, बांसस्थान में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करता था, वह दिव्य ज्योति इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र था। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत सुबह सात बजे साइकिल से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान बांसस्थान पुल के पास बोलेरो ने उसे ...