लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- स्थानीय गुलरिया चीनी मिल ने सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया । कार्यक्रम को मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसानों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों ने सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली और बोर्ड पर हस्ताक्षर किए। सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने किसानों से वाहन सीमित गति में चलाने का आग्रह किया।तथा सड़क नियमो का पालन करने तथा घने कोहरे में निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की शपथ दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...