लखीमपुरखीरी, जून 13 -- स्थानीय गुलरिया चीनी मिल ने बलरामपुर फाउंडेशन के तहत मिल में किसानों को अनुदानित कृषि यंत्र वितरित किए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र और इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गुलरिया ज्ञान प्रकाश तिवारी, सहकारी गन्ना विकास समिति भीरा के सचिव दिनेश चंद्र यादव और महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल कुमार सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और गन्ना क्षेत्रों से आए किसान उपस्थित थे। डीसीओ जितेंद्र कुमार मिश्र ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि यंत्रों के प्रयोग से गन्ने के उत्पादन में वृद्धि होती है, जिससे किसानों की आय बढ़ती है। उन्होंने किसानों से इन अनुदानित यंत्रों का अधिकतम उपयोग करने का आग्रह किया। इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह ने बताया कि गु...