लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- गुलरिया चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 का पूरा गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि खरीदे गए गन्ने का 10 करोड़ 58 लाख 44 हजार रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुलरिया चीनी मिल द्वारा क्षेत्र के कृषकों को कुल 5 अरब 61 करोड़ 64 लाख 51 हजार रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान उनके बैंक खातों में कर दिया गया है। योगेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक क्षेत्र में उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई करें। पेराई सत्र के लिए पेड़ी गन्ने की अच्छी पैदावार लेने को किसानों को समय-समय पर गैप फीलिंग, निराई-गुड़ाई जैसी कृषि क्रियाएं करने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...