लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- भीरा थाना क्षेत्र के गुलरिया चीनी मिल के पास हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों को चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एम्बुलेंस से बिजुआ सीएचसी भेजवाया जहां पर एक युवक हालत ज्यादा गम्भीर होने की वजह से ट्रामा सेंटर ओयल भेज दिया गया है। शनिवार की दोपहर भीरा थाना क्षेत्र की गुलरिया चीनी मिल के पास दो सड़क हादसे हो गए। पहले हादसे भीरा थाना क्षेत्र के डुडवा निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र मोहन लाल किसी काम से अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी गुलरिया चीनी मिल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सूचना पर पहुंची बिजुआ पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायल को बिजुआ सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर इलाज जारी है। वहीं दूसरी घटना लखीमपुर भीरा राजमार्ग के गुलरिया के हरदेव लला बाबा स्थान के पास हुई, जहां पर गुलरिया न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.