गाज़ियाबाद, मई 15 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के आरडब्लूए अध्यक्ष बिजेंद्र गिरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार चिट एंड फंड को भेजे इस्तीफ़े में इसका कारण माता पिता की सेवा और निजी कार्यों में व्यस्त रहना बताया है। उनका कहना है कि इसके कारण वह सोसाइटी के कार्यों में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे। वहीं उनके इस्तीफे के बाद सोसाइटी में चर्चाएं बढ़ गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...