गाज़ियाबाद, जून 17 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में बुधवार दोपहर एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग बुझाने का प्रयास करते समय फ्लैट में मौजूद महिला अनुजा बंसल का हाथ झुलस गया। समय रहते फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सोसाइटी के एसपी-2 टॉवर स्थित फ्लैट नंबर-201 में एसी और स्टेबलाइजर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना के समय फ्लैट स्वामी गौरव बंसल किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। घर पर मौजूद उनकी पत्नी अनुजा बंसल ने आग फैलने से रोकने के लिए एसी का स्विच बंद करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान आग की चपेट में आया पर्दा उनके हाथ से चिपक गया, जिससे उनका हाथ झुलस गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया。

घायल अनुजा बंसल को उपचार घायल अनुजा ...