कौशाम्बी, मार्च 6 -- गुलमीपुर क्षेत्र के एक चर्चित ईंट-भट्ठे पर बाल श्रम कानून का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। श्रम विभाग के जिम्मेदारों ने भले ही बड़े-बड़े दावे किए हों, लेकिन ईंट ढुलाई में लगे बच्चों की तस्वीर उनके दावों की पोल खोल रही है। जिम्मेदार हैं कि मिलीभगत कर ईंट-भट्ठा संचालकों को हरी झंडी दिखा रहे हैं। गुलामीपुर क्षेत्र के जीटी रोड किनारे स्थित ईंट-भट्ठों पर बाल श्रम का खेल धड़ल्ले से जारी है। इन ईंट-भट्ठों पर ईंट की पथाई से लेकर ट्रैक्टर पर ईट लादने व उसे क्रेता तक पहुंचाने का काम कराया जा रहा है। पढ़ने-लिखने की उम्र में काम रहे इन बच्चों को लेकर आये दिन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बताया जाता है कि बच्चों को स्कूल भेजें। इनसे काम कराना कानून अपराध है। बावजूद इसके ईट भट्ठों पर बाल श्रम कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। इन बच्चों की तस...