लखीसराय, मार्च 7 -- चानन, निज संवाददाता। चानन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को गुलनी गांव में छापेमारी कर दो मामलों का खुलासा किया। कनीय विद्युत अभियंता रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में तकनीकी कर्मी शुभम कुमार और मानव बल दिलीप कुमार शामिल थे। टीम ने घर की जांच की, जहां स्मार्ट मीटर को बाईपास कर एलटी लाइन में टोका फंसाकर बिजली चोरी करते पाया गया। जांच में परिसर का कुल लोड 0.338 किलोवाट पाया गया। इस मामले में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को करीब 38,611 रुपये की राजस्व क्षति होने का आकलन किया गया। दूसरे मामले में भी स्मार्ट मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। यहां कुल लोड 0.158 किलोवाट पाया गया और कंपनी को 32,930 रुपये की क्षति हुई। छापेमारी के दौरान उपयो...