गाज़ियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गुलधर नमो भारत स्टेशन के पास एक छात्रा का मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त छात्रा आईटीएस डेंटल कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। घटना के संबंध में पीड़िता के भाई ने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-एक सोसाइटी में रहने वाले आशीष किसोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन रितिका सिंह आईटीएस डेंटल कॉलेज की छात्रा हैं। आठ मई की शाम करीब पांच बजे वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से कॉलेज से घर के लिए निकली थीं। शाम करीब 5:20 बजे जब वह गुलधर स्टेशन के पास पहुंचीं तो उन्होंने फोन करने के लिए अपना मोबाइल देखना चाहा। इसी दौरान पता चला कि मोबाइल फोन गायब है। काफी तलाश करने के ...