बिजनौर, फरवरी 26 -- भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के पदाधिकारियो की ओर से किसानो की प्रमुख समस्याओं को लेकर मुख्य मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया और समाधान कराने की मांग की। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के पदाधिकारियो ने तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के आदेशानुसार किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चौधरी नरपल सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से गुलदार व लावारिस पशुओं माहों से निजात दिलाएं जाने की मांग की है। बिजली बकायदारों किसानों का उत्पीड़न रोका जाए, किसानों की जमीन की फसलों का उचित मूल्य निर्धारण किया जाए । चौधरी नरपत सिंह, न...