अल्मोड़ा, जनवरी 27 -- गुलदार की दहशत के बीच वन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ट्रैप कैमरे लगाने का अभियान जारी है। इसके तहत मंगलवार को रेंजर मोहन राम आर्या के नेतृत्व में टीम ने कोटयूडा, झिझाड़, किरड़ा आदि में लोगों को मानव वन्य जीव संघर्ष के न्यूनीकरण व बचाव की जानकारी दी। टीम ने गश्त की और गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाए। लोगों से जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...