पौड़ी, दिसम्बर 12 -- गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बैठक ली। उन्होंने शिक्षा विभाग के अफसरों को घर से स्कूल तक बच्चों की एस्कॉर्ट व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। कहा कि शिक्षा विभाग इस पूरी प्रक्रिया में नोडल विभाग रहेगा और समंवय बनाते हुए सुरक्षा उपायों की निगरानी करेगा। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम प्रहरी और वन विभाग के बीच समंवय स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा कदम उठाने के निर्देश भी दिए। शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग को सुरक्षा संबंधी उपकरण उपलब्ध कराने व पंचायती राज विभाग को स्कूल मार्गों, आसपास की झाड़ियों के तुरंत कटान कराने के निर्देश भी दिए। डीएम ने शिक्षकों को भी बच्चों के साथ एस्कॉर्ट के रूप में चलने क...