देहरादून, मई 10 -- पौड़ी। गुलदार प्रभावित गांव बमठी में एक गुलदार कैद होने और एक गुलदार के ढेर होने के बाद वन विभाग की टीम यहां गश्त कर रही हैं। बमठी में बीती 23 अप्रैल को गुलदार ने एक महिला को मार दिया था। एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि बमठी क्षेत्र में 20 कैमरा ट्रैप और 4 सोलर सीसीटीवी लगे हैं। ग्रामीण अभी यहां गुलदार दिखाई देने की शिकायत कर रहे हैं। लिहाजा टीम को फिलहाल हटाया नही गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...