बिजनौर, मार्च 29 -- अफजलगढ़। उत्तराखंड के सीमावर्ती ग्रामीण इलाके में गुलदार का आतंक बरकरार है। वन विभाग आबादी वाले इलाकों में गुलदार की आवाजाही रोकने में पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है। उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में गुलदार की चहल कदमी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को गांव से सटे हिदायतपुर निवासी कृष्णपाल के खेत में वहीं के महेंद्र सिंह और तारा सिंह गन्ने की छिलाई करने गए थे। खेत में पंहुचते ही उनकी नजर अधखाए गोवंश के समीप मौजूद गुलदार पर पड़ गई। खेत में शिकार के समीप गुलदार की मौजूदगी से घबरा कर महेंद्र सिंह और तारा सिंह वहां से भाग निकले। उन्होंने गांव जाकर हल्ला करते ही हुए इस बाबत ग्रामीणों को बताया। इसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण हाथों में लाठी, डंडे लेकर शोर शराबा करते हुए मौके पर पंहुचे। लेकिन तब तक गुलदार वहां से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.