बिजनौर, जनवरी 11 -- ग्राम हादकपुर में गुलदार की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार सुबह गांव निवासी सुनील जब खेतों की ओर जा रहे थे, तो गांव के समीप कब्रिस्तान के पास खेतों में खून के धब्बे और गुलदार के पंजों के निशान दिखाई दिए। जब उन्होंने आगे जाकर देखा, तो पता चला कि गुलदार ने एक माहे को अपना शिकार बना लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी गुलदार की आवाजाही देखी जा चुकी है, लेकिन अब खुलेआम शिकार किए जाने से खतरा और बढ़ गया है। किसानों का खेतों पर जाना मुश्किल हो गया है और शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। ग्रामीण राजकुमार, दिवेश कुमार, सुनील कुमार, मुंशी, लक्ष्यदीप चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.