बागेश्वर, मार्च 30 -- लोहारी गांव में गुलदार ने बछिया के जोड़े को अपना निवाला बना लिया। इस घटना से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने प्रभावित को मुआवजा दिए जाने और पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। कत्यूर घाटी में गुलदार का आतंक बढ़ते ही जा रहा है। गुलदार ने गत रात्रि लोहारी गांव निवासी विनय कुमार उर्फ विनोद पुत्र रमेश राम की गौशाला में घुसकर बछिया के जोड़े को अपना निवाला बना लिया। विनोद पशुपालन से ही अपनी गुजर-बसर करता है। उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन गुलदार कभी सुबह, कभी शाम गांव में आ रहा है। गुलदार अब तक कई पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। जिससे वे भयभीत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.