बिजनौर, जून 27 -- अपने ताऊ के साथ बाइक द्वारा घर लौट रहे 8 वर्षीय बालक को गुलदार ने झपटा मारकर बाइक से गिरा लिया। ताऊ की सक्रियता के चलते गुलदार बच्चों को उठाने में असफल हो गया और भाग गया। घायल अवस्था में बालक को अस्पताल में भर्ती कराया है।शुक्रवार की दोपहर को ग्राम दबखेड़ी रामपुर बिडार निवासी रेनू कुमार पुत्र होरि सिंह बाइक द्वारा नारायण खेड़ी गया था। बताया जाता है कि रेणु कुमार के साथ उनका भतीजा उमंग 8 वर्ष पुत्र स्व. राहुल भी चला गया। जब वह कार्य निपटाकर नारायणखेड़ी से अपने घर वापस लौट रहे थे तो ग्राम महमूदपुर स्थित होटल के पास अचानक खेत से निकले गुलदार ने बाइक पर पीछे बैठे उमंग पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से उमंग बाइक से गिर गया। बच्चे की चीख सुनकर तुरंत रेनू ने बाइक को रोक दिया और शोर मचाते हुए उसको उठाने के लिए दौड़ पड़ा। बताया जात...