गुलदार ने गौवंश पर किया हमला, वन विभाग को दी सूचना
बिजनौर, अप्रैल 24 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र के बादशाहपुर निवासी उमेश शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा ने गांव के पास अपने खेतों पर गऊशाला बना रखी है जिसमें रात्रि किसी समय वहां गुलदार आ गया और छोटे गौवंशीय पशु पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं थाना क्षेत्र के छकड़ा गांव निवासी कपिल के यहां आवारा कुत्तों से जान बचाने को जंगली जानवर दबकोर घूस आयी। ग्रामीण ने कुत्तों को भगाकर वन विभाग को सूचना दी। थाना क्षेत्र के राजारामपुर स्थिति कंकेशवर महादेव मंदिर के आश्रम में विशालकाय अजगर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। गन्ने की फसल और गेहूं की फसल भी कट चुकी है। यह भी पढ़ें- भुम्वाड़ी गांव में गुलदार की दहशत इसलिये जंगली जानवर विचलित होकर गांवों की और रुख कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.