बिजनौर, मई 9 -- क्षेत्र के ग्राम शादीपुर के जंगल में गुलदार की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जंगल में एक पेड़ पर कुत्ते और गीदड़ के शव लटके मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों का अनुमान है कि दोनों जानवरों का शिकार गुलदार ने किया और उन्हें पेड़ पर ले जाकर खाया। जानकारी के अनुसार ग्राम शादीपुर निवासी प्रमोद कुमार का खेत गांव के पास जंगल क्षेत्र में स्थित है। शुक्रवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने कमल कुमार के खेत में खड़े एक पेड़ पर कुत्ते और गीदड़ के शव लटके हुए देखे। यह नजारा देखकर आसपास के किसानों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया。
घटना की सूचना घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में एक गुलदार और उसके दो शावक दिखाई दे रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.