चम्पावत, मार्च 3 -- लोहाघाट। बाराकोट क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए हैं। बीते रविवार को गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की पांच टीमें क्षेत्र में तैनात की गई हैं। दो पिंजरे और तीन ट्रेप कैमरे लगाए गए हैं। ट्रैंकुलाइज़र विशेषज्ञ टीम भी फील्ड में सक्रिय है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...