चम्पावत, मार्च 2 -- लोहाघाट। बाराकोट क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए हैं। बीते रविवार को गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार को गुलदार ने 52 वर्षीय तुलसी देवी पर हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...