बिजनौर, मार्च 28 -- बिजनौर। अफजलगढ़ क्षेत्र के मुरलीवाला गांव में शुक्रवार की रात खेत जोतते समय अचानक टै्रक्टर बंद होने पर किसान विशाल चौधरी ट्रैक्टर बंद होने पर नीचे उतरकर देखने लगा। तभी अचानक गुलदार दिखाई दिया। गुलदार से बचने के लिए विशाल भागकर ट्रैक्टर पर चढ़ने के लिए दौड़ा लेकिन टैक्टर के पायदान की कील से पैर जख्मी हो गया। कुल मिलाकर टै्रक्टर पर चढ़कर किसान विशाल ने गुलदार से अपनी जान बचाई। गुलदार के भागने पर किसान ने राहत की सांस ली। किसान विशाल चौधरी ने बताया कि घटना के दौरान उनकी सांसें थम गई थीं, उसे डर था कि गुलदार कहीं दोवारा हमला न कर दें।रेंजर प्रदीप शर्मा ने कहा कि गुलदार की लोकेशन लेकर उसे पकड़ने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल के पास सतर्क रहने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...