बिजनौर, मार्च 2 -- अफजलगढ़। गुलदार ने हमला करके खेत में काम कर रही महिला को घायल कर दिया। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसको हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। आबादी के इर्दगिर्द गुलदार की चहल कदमी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुलदार द्वारा हमला करके महिला को घायल करने के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है। इस्लामनगर ग्राम पंचायत में गुलदार लगातार चहल कदमी कर रहा है। सोमवार को गांव हिदायतपुर निवासी महिलाएं इस्लामनगर ग्राम पंचायत के तहत मुरलीवाला फार्म स्थित खेत में गन्ने की छिलाई कर रही थीं। आसपास घात लगा कर बैठा गुलदार अचानक खेत में आ धमका तथा महिलाओं पर हमलावर हो गया। गुलदार का हमलावर रूख देखकर महिलाओं ने चिल्लाते हुए इधर-उधर भागकर मदद की गुहार की। इस दौरान गुलदार ने झपटटा मारकर मोमीना खातून पत्नी मो. सुक्खे ...