चम्पावत, मार्च 14 -- चम्पावत के बाराकोट में गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई तुलसी देवी को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। तुलसी देवी घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रही है। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि घायल महिला का उपचार हल्द्वानी में किया गया। यहां उनके चेहर और गले की प्लास्टिक सर्जरी की गई। बताया कि डेढ़ लाख रुपये से हुआ उपचार पूरी तरह से निशुल्क कराया गया। पीड़िता को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...